चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मंगलवार को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को आईपीएल 2023 के फाइनल में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उन्होंने 5वीं बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का यह आखिरी सीजन था।

Advertisement

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये घोषणा कर दी थी की ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन है और इसके बाद वो संन्यास ले लेंगे। फाइनल में गुजरात के खिलाफ उन्होंने अपनी आखिरी आईपीएल पारी में  8 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाये। रायडू  जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उनकी आँखों में आंसू थे। 

Advertisement

रायडू ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि जीटी के खिलाफ सीजन का फाइनल उनका आखिरी गेम होगा। रविवार शाम को एक ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि फैसला लेने के बाद उनके लिए कोई 'यू-टर्न' नहीं होगा। लेकिन अहमदाबाद में बारिश ने उन्हें गर्व के साथ रिटायर होने के लिए दो दिनों से अधिक समय तक इंतजार कराया क्योंकि फाइनल फेस-ऑफ को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया था। फाइनल में चेन्नई के लिए आखिरी बार 19 रन की छोटी लेकिन शानदार पारी खेलने के बाद इस अनुभवी बल्लेबाज की आंखों में आंसू आ गए।

इस बीच, चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने रायडू को मंच पर बुलाया और उन्हें रवींद्र जडेजा के साथ ट्रॉफी उठाने के लिए कहा। ऐसा करके धोनी ने उन्हें शानदार विदाई दी। रायडू ने आईपीएल 2023 में 16 मैच खेले और 130.28 के स्ट्राइक रेट की मदद से 142 रन अपने नाम किये। आईपीएल 2023 में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 27 रन रहा है। वहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज रायडू के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 203 मैच खेले है और 127.54 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4348 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 22 अर्धशतक देखने को मिले है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार