रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को अपना आदर्श मानते हैं। 20 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल ने कई बार गंभीर की तारीफ की है। यह पूछे जाने पर कि वह गंभीर को इतना ज्यादा क्यों अनुकरण करते हैं इसपर पडिक्कल ने जवाब दिया है।

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल ने कहा, 'गंभीर एक बड़े मैच के खिलाड़ी थे और यह एक ऐसी चीज है जिसका मैं वास्तव में अनुकरण करना चाहता हूं क्योंकि वह उन क्रंच स्थितियों में जब टीम को उनकी जरूरत होती थी तब रन बनाते थे। मुश्किल हालात में बड़े खिलाड़ी सामने आते हैं और टीम के लिए अच्छा करते हैं। गंभीर हमेशा ऐसा ही करते थे।'

Advertisement

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। पिछले साल देवदत्त पडिक्कल ने 15 मैचों में 473 रनों के साथ बैंगलोर के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2021 में भी वह ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार