आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 21 रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल कर ली जबकि आरसीबी को उनकी चौथी हार थमा दी गई। इस मैच में आरसीबी की टीम 200 रनों का पीछा कर रही थी लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद कभी भी ये टीम जीतती हुई नजर नहीं आई। पिछले आईपीएल सीजन में धमाका करने वाले दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भी इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और केकेआर के खिलाफ भी ये फ्लॉप शो जारी रहा।

Advertisement

इस सीजन में डीके का प्रदर्शन जैसा रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आरसीबी अगले सीजन उनसे किनारा कर सकती है। केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवरों में जब डीके से फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो मैच फिनिश करके आएंगे तो वो 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए और उनकी टीम को अंत में 21 रन से हार झेलनी पड़ी।

Advertisement

डीके के खराब प्रदर्शन को देखकर फैंस काफी निराश हैं और वो सोशल मीडिया पर कार्तिक की जमकर क्लास लगा रहे हैं। कार्तिक के खराब फॉर्म का अंदाजा आप उनके आंकड़ों से ही लगा सकते हैं। डीके ने इस सीजन में आठ मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 11.85 की खराब औसत से महज 83 रन बनाए हैं और ऐसे में उनकी आलोचनाा करना जायज है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार