Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। भले ही कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद उनके चेन्नई के खिलाफ आईपीएल मे 1174 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं।

Advertisement

कोहली ने इस मुकाबले में फिलिप सॉल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 37 रन जोड़े।

आरसीबी ने इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने चेन्नई के खिलाफ 250 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

आरसीबी के लिए बल्ले से टिम डेविड ने कहर बरपाया और 25 गेंदों  नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के जड़े। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन और फिलिप सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई के लिए अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन औऱ शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार