रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (15 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिए। पूरी तरह फिट ना होने के कारण इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे कोहली ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं। ओपनर के तौर पर खेलते हुए उनके आईपीएल में 185 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने केएल राहुल (184) को पीछे छोड़ा है। 

पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल करियर में कोहली पहली बार 49 के निजी स्कोर पर आउट हुए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 49 या 99 रन निजी स्कोर पर आउट होने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले वह 2013 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में 99 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हुए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लखनऊ को 5 विकेट से हराकर आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बदोनी ने 38 रन और मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए। 

आरसीबी के लिए रासिख सलाम डार ने 3 विकेट, भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में आरसीबी की टीम 15.1 ओवर में जीत गई। कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 27 रन औऱ जितेश शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार