RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास शुक्रवार (24 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

9000 IPL रन

Advertisement

कोहली ने आईपीएल में 273 मैच की 265 पारियों में 39.76 की औसत से 8908 रन बनाए हैं। उन्हें 9000 रन का आंकड़ा छूने के लिए 92 रन की दरकार है और अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 

आईपीएल में 300 छक्के

कोहली अगर इस मैच में एक छक्का जड़ लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही यह कारनामा किया है। 

टी-20 क्रिकेट में 450 छक्के

Advertisement

कोहली ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में  420 मैच की 403 पारियों में 443 छक्के जड़े हैं। अगर वह सात छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मौजूदा सीजन में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह आरसीबी के लिए सबसे सफल रहे हैं अभी तक। उन्होंने छह पारियों में 49.40 की औसत और 157.32 की स्ट्राईक रेट से 247 रन  बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन के मामले में छठे नंबर पर हैं। 

टीमें

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार