RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास शनिवार (18 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

9000 IPL रन

Advertisement

कोहली ने आईपीएल में 272 मैच की 264 पारियों में 39.86 की औसत से 8889 रन बनाए हैं। उन्हें 9000 रन का आंकड़ा छूने के लिए 111 रन की दरकार है और अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 

आईपीएल में 300 छक्के

कोहली अगर इस मैच में एक छक्का जड़ लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही यह कारनामा किया है। 

टी-20 क्रिकेट में 450 छक्के

Advertisement

कोहली ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में  419 मैच की 402 पारियों में 443 छक्के जड़े हैं। अगर वह सात छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मौजूदा सीजन में कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। उन्होंने अभी तक पांच पारियों में 57 की औसत और 158.33 की स्ट्राईक रेट से 228 रन बनाए हैं। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में कोहली पूरी तरह फिट नहीं थे औऱ इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर वह मुकाबला खेले थे। उस मैच में 49 रन की पारी खेलकर आउट हुए और टीम के टॉप स्कोरर रहे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार