आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट के लिए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी के 13 मैचों में 18 अंक हो गए और वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गए। इस मैच में पंजाब किंग्स को जीतने के लिए 223 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई।

Advertisement

इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 14 गेंदों में 21 रन जुटाए। बेथेल 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 97 के स्कोर तक पहुंचाया। पड्डिकल 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

पड्डिकल के लौटने के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद अय्यर ने टिम डेविड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस जोड़ी ने 30 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 222 के स्कोर तक पहुंचाया। डेविड 12 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के हाथ 1-1 विकेट लगा।

इसके बाद जब पंजाब की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत काफी खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब की पारी के पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को आउट करके पंजाब के करोड़ों दिल तोड़ दिए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर भी पावरप्ले में ही चलते बने और एक समय टीम का स्कोर 19 रन पर तीन विकेट था।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से कूपर कोनोली (37) और सूर्यांश शेडगे (35) ने पारी को संभाला और मैच में पंजाब को बनाए रखा। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने 37 रनों की पारी खेली जबकि शशांक सिंह ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए (56) अर्द्धशतक लगाया। हालांकि, उनकी जूझारू पारी के बावजूद पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई और 23 रन से ये मैच हार गई। अब पंजाब की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है क्योंकि अब वो सिर्फ ज्यादा से ज्यादा 15 अंकों तक ही पहुंच सकते हैं और अगर बाकी नतीजे उनके पक्ष में नहीं गए तो वो इस साल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार