रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (27 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में अपना सफर नंबर पर खत्म किया, यानी वह क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में जीत क साथ आरसीबी के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

Advertisement

पहली बार ऐसा हुआ है

Advertisement

आरसीबी के लिए मौजूदा सीजन में लीग स्टेज में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जैकब बेथल, लियाम लिविंगस्टोन, रजत पाटीदार,रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक सीजन में 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए हैं। 

ऐसा करने वाली पहली टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिन्होंने लीग स्टेज में होम ग्राउंड के बाहर के सभी मुकाबले जीते है। बता दें कि इस सीजन अपने होम ग्राउंड के बाहर सात मुकाबले खेले और सभी में जीत हासिल किए हैं। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत  ने शतक लगाया और 61 गेंदों में नाबाद 118 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में 67 रन बनाए। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में आरसीबी ने 18.4  में 4 विकेट गवाकर ही आसानी से जीत हासिल कर ली।  टॉप स्कोरर रहे कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन, विराट कोहली ने 30 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं मयंक अग्रवाल 23 गेंदों में 41  रन बनाकर नाबाद रहे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार