महिला प्रीमियर लीग 2024 के 5वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तान स्मृति मंधाना ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए गुजरात की टीम को सिर्फ 107 रनों पर रोक दिया। गुजरात की पारी पर ब्रेक लगाने की शुरुआत आरसीबी की पेसर रेणुका सिंह ठाकुर ने की।

Advertisement

रेणुका ने पारी के तीसरे ही ओवर में गुजरात की कप्तान और दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज़ बेथ मूनी को क्लीन बोल्ड करके आरसीबी को बड़ा विकेट दिलाया। बेथ मूनी रेणुका के सामने कभी भी सहज नहीं नजर आई और आखिरकार तीसरे ओवर की तीसरी गेंद, जो कि रेणुका ने इनस्विंगर डाली थी, उस पर मूनी पूरी तरह से गच्चा खा गई और गेंद उनके बल्ले और पैड्स के बीच में से होती हुई स्टंप्स में जा घुसी।

Advertisement

रेणुका की इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो गुजरात के बल्लेबाज़ कभी भी लय में नजर आए ही नहीं। गुजरात के बल्लेबाज़ टी-20 में भी टेस्ट जैसी बल्लेबाजी करते दिखे और इसकी शुरुआत ओपनर हरलीन देओल ने की जो पावरप्ले में ही डिफेंस करती रही और अंत में आउट होने से पहले 31 गेंदों में 70 के स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए और एक तरह से वो अपनी ही टीम को मुसीबत में डालकर गईं।

Also Read: Live Score

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी के लिए ये 108 रनों का लक्ष्य कितना मुश्किल साबित होता है। आरसीबी के लिए सितारों से सजी बल्लेबाजी लाइनअप में कप्तान स्मृति मंधाना, एलिस पेरी और सोफी डिवाइन से काफी उम्मीदें होंगी और इस बल्लेबाजी लाइनअप को देखकर लगता नहीं है कि इस लक्ष्य तक पहुंचने में मुश्किल होगी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार