WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग में अब तक रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसके बाद पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 4 जीत के साथ सबसे ऊपर और RCB 5 मुकाबलों में से 5 हार के साथ सबसे नीचे यानी पांचवें पायदान पर मौजूद है। हालांकि इन सब के बावजूद अभी भी बैंगलोर के लिए उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। जी हां, आज हम आपको समझाएंगे वह गणित जिसके दम पर आरसीबी अपने पहले पांच मुकाबले हारने के बावजूद टूर्नामेंट में आगे बढ़ सकती है।

Advertisement

समझे पॉइंट्स टेबल का हाल: टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सभी 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ पहले पायदान पर कब्जा किया हुआ है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 4 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। पॉइंट्स टेबल के तीसरे और चौथे पायदान पर यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स बनी हुई है। यूपी ने 4 में से 2 और गुजरात ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है। वहीं RCB 5 मुकाबले गंवा चुकी है।

Advertisement

आरसीबी कर सकती है क्वालीफाई: वर्तमान परिस्थितियों से आरसीबी को WPL में आगे बढ़ने के लिए तीसरे पायदान पर किसी भी हालत में पहुंचना होगा। ऐसा हो सकता है अगर बैंगलोर की टीम अपने बचे हुए सभी तीन मुकाबले जीत सके। टूर्नामेंट में अब आरसीबी का सामना यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ होना है।

इतना ही नहीं, आरसीबी को सिर्फ अपनी जीत ही नहीं बल्कि अब दूसरों की हार के लिए भी दुआ करनी होगी। जी हां, अगर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स सीजन में आगे गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स को हरा पाती है तभी बैंगलोर की टीम तीसरे पायदान तक पहुंच पाएगी। इसके अलावा गुजरात जायंट्स को भी यूपी वॉरियर्स को हराना होगा और दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस को पराजित करना होगा। अगर ऐसा हो पाता है तब टूर्नामेंट की अंक तालिका कुछ ऐसी होगी।

Team M W L
DC 8 7 1
MI 8 6 2
RCB 8 3 5
UP 8 2 6
GG 8 2 6

बता दें कि पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में खिताब के लिए पहली फाइनलिस्ट टीम के साथ आखिरी मुकाबला करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार