IPL 2024: गाबा का घमंड तोड़ने के बाद अब 24 वर्षीय कैरेबियाई पेसर शमर जोसेफ (Shamar Joseph) चर्चाओं में हैं। जोसेफ ने गाबा टेस्ट में घातक गेंदबाज़ी करके ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में पूरे 7 विकेट झटके थे। इस मैच विनिंग स्पेल के बाद शमर जोसेफ को ILT20 और PSL जैसी टी20 लीग में खरीदा गया। इतना ही नहीं, अब शमर जोसेफ की IPL 2024 में भी सरप्राइज एंट्री हो सकती है। उन्हें आरसीबी अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है।

 
Advertisement

टॉम कर्रन हुए चोटिल

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंग्लिश बॉलर टॉम कर्रन को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि टॉम कर्रन चोटिल हो गए हैं जिसके कारण वो आगामी आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। इतना ही नहीं, आरसीबी ने न्यूजीलैंड के घातक पेसर लॉकी फर्ग्यूसन को भी खरीदा था जो कि फिलहाल चोटिल हैं। ऐसे में अगर उनकी इंजरी बड़ी होती है तो वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

शमर जोसेफ पर है आरसीबी की निगाहें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब आरसीबी की निगाहें शमर जोसेफ पर आकर टिक चुकी है। ऐसे में अगर टॉम कर्रन या लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो आरसीबी सबसे पहले शमर जोसेफ को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। आपको बता दें कि आरसीबी का बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है और उन्हें अपनी टीम में एक घातक तेज गेंदबाज़ की जरूरत है तो ऐसे में जोसेफ एक अच्छी पिक हो सकते हैं। ये कैरेबियाई गेंदबाज़ 150 Kph की स्पीड से गेंद फेंककर बल्लेबाज़ के होश उड़ा सकता है। 

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि बैंगलोर ने ऑक्शन से पहले जोश हेजलवुड, वानिन्दु हसरंगा और हर्षल पटेल जैसे अनुभवी गेंदबाज़ों को रिलीज कर दिया था। वहीं अब आरसीबी की टीम में रीस टॉप्ली, टॉम कर्रन, और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे विदेशी तेज गेंदबाज़ शामिल हैं, लेकिन इंजरी के कारण वो बीते समय में प्रभावित रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार