Rajat Patidar Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 254 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से मात दी और टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया। गौरतलब है कि इसी की साथ RCB के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

धोनी-रोहित की खास रिकॉर्ड लिस्ट का बने हिस्सा: दरअसल, 32 वर्षीय रजत पाटीदार IPL इतिहास के ऐसे सिर्फ पांचवें कैप्टन बन गए हैं, जो कि लगातार दो सीजन में आईपीएल टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाले हैं। पिछले सीजन तो उनकी कैप्टेंसी में RCB ने चैंपियन का टाइटल भी जीता था। रजत पाटीदार से पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ही ऐसे कैप्टन रहे, जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल फाइनल खेला।

Advertisement

IPL के इतिहास में लगातार दो सीजन फाइनल खेलने वाले कैप्टन

  • महेंद्र सिंह धोनी (2010, 201, 2012, 2013) (2018, 2019)
  • रोहित शर्मा (2019, 2020)
  • हार्दिक पांड्या (2022, 2023)
  • श्रेयस अय्यर (2024, 2025)
  • रजत पाटीदार (2025, 2026)

बताते चलें कि महान कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिनकी अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 से लेकर 2013 तक लगातार चार सीजन आईपीएल फाइनल खेला। इसके अलावा, धोनी की कैप्टेंसी में CSK ने साल 2018 और 2019 का भी फाइनल खेला।

बात करें क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार के परफॉर्मेंस की तो उन्होंने धर्मशाला के मैदान पर RCB के लिए नंबर-4 पर बैटिंग की और 33 गेंदों पर 5 चौके और 9 छक्के ठोककर नाबाद 93 रनों की पारी खेली। पाटीदार के दम पर ही RCB ने 20 ओवर में 254 रन बनाए और फिर गुजरात को हराकर 92 रनों से जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार