RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

यशस्वी को छोड़ा पीछे

Advertisement

पाटीदार बतौर भारतीय सबसे तेज 3000 टी-20 रन पूरा करने के मामले में यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 95 पारियों में यह मुकाम हासिल किया वहीं जायसवाल ने इसके लिए 102 पारियां खेली थी।

सबसे कम पारियों में 3000 टी-20 रन बनाने वाले भारतीय

90-तिलक वर्मा

91 - ऋतुराज गायकवाड़

Advertisement

93- केएल राहुल

95 - रजत पाटीदार*

102 - यशस्वी जयसवाल

Advertisement

आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल में 41 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आद्रे रसेल (77) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रसेल ने अपनी पहली 41 पारियों में 77 छ्क्के जड़े थे और पाटीदार से ज्यादा छक्के सिर्फ क्रिल ने जड़े थे।

मैक्सवेल की बराबरी

Advertisement

बतौर कप्तान आईपीएल में पहली 15 पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 26 छक्के जड़ लिए हैं ग्लैन मैक्सवेल-केन विलियमसन जैसे स्टार खिलाड़ियों की बराबरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

मौजूदा आईपीएल सीजन में पाटीदार का प्रदर्शन शानदार रहा है और अभी आरसीबी के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पहली 3 पारियों में उन्होंने 71 की औसत और 200 की स्ट्राईक रेट से 142 रन बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार