रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने अपना क्वारंटीन पूरा कर लिया है और आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के शुरू होने से पहले आरसीबी के खेमे से जुड़ चुके हैं। उनकी वापसी पर उनके साथियों ने अपने कप्तान का गर्मजोशी से स्वागत भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैदान पर पहुंचने के बाद, विराट कोहली ने वानिंदु हसरंगा से भी मुलाकात की और फिर अपने सबसे करीबी साथी एबी डिविलियर्स को गले लगा लिया। डी विलियर्स को इतने दिनों बाद मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।

Advertisement

विराट के अलावा मोहम्मद सिराज का भी क्वारंटाइन के बाद ये पहला अभ्यास सत्र था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपने स्टार खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए उत्साहित थी और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करके इस बारे में प्रशंसकों को अपडेट भी किया।

आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "बोल्ड डायरीज: क्वारंटाइन के बाद आरसीबी टीम में शामिल हुए विराट कोहली। आरसीबी कैंप में कप्तान विराट कोहली, मोहम्मद सिराज के आने के बाद हमारे विदेशी खिलाड़ी नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार