रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जैसे ही आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया, वैसे ही देशभर में उनके फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सालों से अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे फैंस के लिए ये जीत किसी सपने के सच होने जैसी थी। कई शहरों में लोग सड़कों पर निकल आए, ढोल-नगाड़ों पर नाचे, जबकि कुछ ने पटाखे जलाए और देर रात तक जीत का जश्न मनाया।

Advertisement

हालांकि, खुशी के इस माहौल के बीच कुछ जगहों से अव्यवस्था की खबरें भी सामने आईं। कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए, जिससे ट्रैफिक और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। आरसीबी की जीत के बाद कुछ वायरल वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा गया कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर लाठी और डंडों का इस्तेमाल भी करना पड़ा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते नजर आए। बताया जा रहा है कि लोगों की भारी भीड़ के कारण सड़कें जाम हो गई थीं और हालात बिगड़ने लगे थे। ऐसे में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रहे। आंध्र प्रदेश के कुरनूल समेत कई अन्य इलाकों से भी ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जहां आरसीबी समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग फैंस के उत्साह को स्वाभाविक बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि जश्न मनाने के दौरान सार्वजनिक नियमों और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल आरसीबी की जीत का जश्न पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार