चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 145 रनों पर ही रोक दिया। चेन्नई के बल्लेबाजों की फॉर्म और विकेट का व्यवहार देख बेंगलोर के लिए यह स्कोर जीत के लिए काफी हो सकता है।

एरॉन फिंच को सैम कुरैन ने ऋतुराज गायकवाड के हाथों कैच करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। कुछ देर बाद उनके साथी देवदत्त पडिकल बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर का शिकार बने। फिंच ने 15 रन बनाए और पडिकल ने 22।

इसके बाद कोहली और डिविलियर्स ने शानदार साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। विकेट का जिस तरह का व्यवहार था उसे देखते हुए विकेट पर खड़े होने की जरूरत थी जो इन दोनों बल्लेबाजों ने किया और ज्यादा बड़े शॉट्स नहीं लगाए।

दोनों ने शुरू में धीमी गति से रन बनाए। आखिरी ओवर में दोनों की कोशिश तेजी से रन बनाने की थी। दोनों ने शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन डिविलियर्स ज्यादा आगे नहीं जा सके। दीपक चहर की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा।

डिविलियर्स ने 36 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और चार चौके मारे। डिविलियर्स के बाद आए मोइन अली को सैम कुरैन ने अपनी स्लोअर वन में फंसा लिया। उनका कैच मिशेल सैंटनर ने पकड़ा।

कोहली ने फिर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उससे आगे नहीं जा पाए। कुरैन की गेंद पर डु प्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा। क्रिस मौरिस को चहर ने बोल्ड किया। वॉशिंगटन सुंदर पांच और गुरकीरत सिंह मान दो रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार