इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीज़न 28 मार्च से शुरू होने वाला है और फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वो मौजूदा चैंपियन आरसीबी को एक बार फिर से एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, आरसीबी की टीम भी ये साबित करने की कोशिश करेगी कि 2025 में उनकी जीत कोई तुक्का नहीं थी। रजत पाटीदार की टीम ने जिस तरह का खेल पिछले सीजन में दिखाया था, अगर वो वैसा ही खेल इस सीजन में भी दिखाने में सफल रहे तो वो इतिहास रच देंगे।

Advertisement

जी हां, अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरी बार आईपीएल जीत जाती है तो वो आईपीएल की एक खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। अगर आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 जीत जाती है, तो वो लगातार दो सीज़न में खिताब जीतने वाली तीसरी फ़्रैंचाइज़ी बन जाएगी। इससे पहले सिर्फ़ दो टीमों ने ही आईपीएल का ताज अपने पास बरकरार रखा है। ये दो दिग्गज टीमें कोई और नहीं, बल्कि सीएसके और एमआई हैं।

Advertisement

सीएसके ने 2010 और 2011 में लगातार दो जीत हासिल की थी। दिलचस्प बात ये है कि 2010 में उन्होंने एमआई को हराया था, जबकि 2011 में आरसीबी को मात दी थी। इसके बाद सीएसके ने अपने बाकी खिताब 2018, 2021 और 2023 में जीते थे। उन्होंने 2010 से 2013 तक लगातार चार फ़ाइनल खेले और फिर 2015 और 2019 में भी फ़ाइनल में जगह बनाई। सीएसके ने 2008 में हुआ पहला आईपीएल फ़ाइनल भी खेला था। 16 सीज़न में, सीएसके ने 10 फ़ाइनल खेले और पांच खिताब जीते।

अगर मुंबई इंडियंस यानि एमआई की बात करें तो एमआई ने लगातार 2019 और 2020 में खिताब जीते थे। इससे पहले उन्होंने 2013, 2015 और 2017 में भी जीत हासिल की थी। जहां सीएसके ने 10 में से पांच फ़ाइनल जीते हैं। वहीं, एमआई का रिकॉर्ड कहीं ज़्यादा बेहतर है, जिसने छह फ़ाइनल में से पांच में जीत हासिल की है। उन्हें एकमात्र हार सीएसके के हाथों मिली थी, लेकिन उनकी पांच में से तीन जीत भी इसी टीम के ख़िलाफ़ आई हैं। इसलिए, बड़े मुक़ाबलों में एमआई का पलड़ा सीएसके पर भारी रहता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

2025 में आरसीबी की जीत के साथ, आईपीएल को आठवीं बार कोई नया चैंपियन मिला। 2008 में राजस्थान रॉयल्स पहली बार चैंपियन बनी थी। आख़िरी बार किसी टीम ने पहली बार खिताब 2022 में जीता था, जब गुजरात टाइटंस ने ये ख़िताब अपने नाम किया था। 2026 में ट्रॉफी कौन जीतेगा? इस सवाल का जवाब दे पाना मुश्किल है लेकिन अगर आरसीबी ट्रॉफी जीतने में सफल रही तो वो इतिहास के पन्नों में अपना नाम जरूर दर्ज करवा लेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार