आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 39 गेंदों में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को 17.5 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी को हार का सामना तो करना ही पड़ा लेकिन साथ ही विराट कोहली भी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए जिसके बाद फैंस उनकी फिटनेस को लेकर काफी चिंतित हैं। हालांकि, टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने जो अपडेट दिया है वो फैंस को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाएगा। फ्लावर ने विराट कोहली की उंगली की चोट पर अपडेट दिया है, जो उन्हें 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बाउंड्री रोकने की कोशिश में लगी थी।

Advertisement

मैच के बाद, एंडी फ्लावर ने कोहली की फिटनेस पर अपडेट दिया और बताया कि स्टार बल्लेबाज ठीक है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लावर ने कहा, "विराट ठीक लग रहे हैं, वो ठीक हैं।"

फ्लावर के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और अब उम्मीद है कि विराट कोहली अगले मैच में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच की बात करें तो कोहली का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वो अरशद खान की गेंद पर सिर्फ 7 (6) रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी ओर, लगातार दो जीत के बाद ये आरसीबी की पहली हार रही, जिसके चलते वो पहले स्थान से फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। पिछले सीजन में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार गुजरात ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को हराकर उस हार का बदला ले लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार