Daniel Christian IPL 2021: आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इधर विराट कोहली की टीम हारी उधर आरसीबी के ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन पर ट्रोलर्स टूट पड़े। डेनियल क्रिस्चियन को तो सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन उनकी पत्नी को भी ट्रोलर नहीं छोड़ रहे हैं।

Advertisement

आलोचना से दुखी डेनियल क्रिस्चियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के माध्यम से अपना दुख प्रकट किया है। डेनियल क्रिस्चियन ने लिखा, ' मेरी पार्टनर के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर देखो। आज रात मैंने अच्छा खेल नहीं खेला, लेकिन यह एक खेल है। हालांकि, कृपया मेरे पार्टनर को इससे बाहर रहने दें।'

Advertisement

ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चियन आरसीबी के हार के पीछे की सबसे बड़ी वजह बताए जा रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रन आउट होने से पहले आठ गेंदों में से केवल 9 रन बनाए। वहीं गेंद से भी डेनियल क्रिस्चियन फीके साबित हुए और 1.4 ओवर में 17.39 की इकॉनमी रेट के साथ 29 रन लुटा दिए।

एक वक्त आरसीबी की टीम इस मुकाबले में वापसी की कोशिश कर रही थी लेकिन, जैसे ही सुनील नारायण ने उन्हें तीन छक्के जड़े वैसे आरसीबी की जीत का फड़फड़ता दिया लगभग बुझ गया। बता दें कि विराट कोहली ने बतौर कप्तान आरसीबी के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है। इससे पहले लीग स्टेज में आरसीबी की टीम 14 में से 9 मुकाबले जीतकर नंबर 3 पर थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार