मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने बल्लेबाज अनुज रावत (Anuj Rawat) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस समय शानदार फार्म में हैं और अगर वे इसी तरह खूबसूरती के साथ खेलते रहेंगे तो वे भविष्य में बहुत आगे तक जाएंगे। हर्षल पटेल के बाद, वानिंदु हसरंगा और आकाश दीप ने सुनिश्चित किया कि मुंबई छह विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। रावत ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 36 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत मुंबई टीम के खिलाफ आरसीबी ने शनिवार को यहां एमसीए स्टेडियम में सात विकेट की आसान जीत दर्ज की।

Advertisement

डु प्लेसिस ने कहा, "मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बल्लेबाज अनुज रावत के बारे में बात की। उनके पास दिखाने के लिए काफी अच्छा खेल है, वे अपने शानदार फार्म में हैं और उनकी बल्लेबाजी देखकर शनिवार को सभी आश्चर्यचकित रहे गए, जब उन्होंने छह छक्के और दो चौके की मदद से 66 रन की पारी खेली।"

Advertisement

उन्होंने आगे बताते हुए कहा, "जिस तरह से वह इस समय खेल रहे हैं वह काबिले तारिफ है। उनके पास खेलने की अच्छी क्षमता है और हम खेल में सुधार करने के लिए बहुत सारी बातें करते हैं।"

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले 22 वर्षीय रावत ने कहा कि टीम की जीत में योगदान देकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमे कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर और दूसरे विकेट के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ साझेदारी निभाकर काफी अच्छा लगा। इन बल्लेबाजों के साथ खेलना मेरा एक सपना है।

बता दें कि आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में रावत को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। 

लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी 'टीम केकेआर और गुजरात टाइटंस' के नीचे तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि एमआई तालिका में सबसे नीचे है, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है, जहां दोनों टीमों ने अब तक सभी मैच हारे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार