विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लिए। इस टूर्नामेंट में यह मुकाम हासिल करने वाले कोहली दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 


Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आबू धाबी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हरा दिया। दस मैचों में यह बैंगलोर की सातवीं जीत है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल (IPL 2020 Points Table) में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

आरसीबी की गेंदबाजों ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 84 रनों पर ही रोक दिया। बैंगलोर ने सिर्फ 13.3 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मुकाबले में 17 गेंदों में नाबाद 18 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके जड़े। इसके साथ ही कोहली ने आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लिए। इस टूर्नामेंट में यह मुकाम हासिल करने वाले कोहली दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके (Most Fours in IPL) मारने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। दिल्ली के लिए खेलने वाले धवन अब तक आईपीएल में 575 चौके जड़ चुके हैं। 493 चौकों के साथ सुरेश रैना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Advertisement

गौरतलब है कि कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज है। इस टूर्नामेंट में उनके नाम सबसे ज्यादा 5777 रन दर्ज हैं। सुरेश रैना 5368 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार