3 अप्रैल। जोस बटलर (59) की बेहतरीन पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

Advertisement

इस हार के साथ आरसीबी की टीम को आईपीएल 2019 में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। अब आरसीबी की टीम को आईपीएल 2019 में बने रहना है तो 10 मैच मों में 8 मैचों में जीत हासिल करना होगा। वैसे आरसीबी की टीम में डीविलियर्स, कोहली और चहल जैसे दिग्गज मौजूद होने का बाद भी टीम को लगातार हार क्यों मिल रही है। आईए जानते हैं।

Advertisement

टीम कंबीनेशन

आरसीबी की टीम का ऐसा परफॉर्मेंस टीम कंबीनेशन को संतुलित नहीं कर पाना है। खासकर ओपनिंग बल्लेबाजी में आरसीबी की टीम कन्फ्यूज्ड नजर आ रही है। कभी कोहली ओपनिंग कर रहे हैं तो वहीं कभी मोईऩ अली को ओपनिंग के लिए कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर टीम कंबीनेशन में भी आऱसीबी की टीम पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड हैं। 

Advertisement

कोहली और डीविलियर्स पर ज्यादा दबाव

जब से आईपीएल शुरू हुआ है तब से आरसीबी टीम के दो दिग्गज विराट कोहली और एबी डीविलियर्स काफी दबाव में नजर आ रहे हैं। ऐसे लग रहा है कि आऱसीबी टीम को जीताने की जिम्मेदारी सिर्फ इन दोनों बल्लेबाजों पर है। इस दबाव के कारण एबी ना तो अपना स्वाभाविक खेल खेल पा रहे हैं और ना ही कोहली अपनी बल्लेबाजी से उपोयगी पारी खेल पा रहे हैं। कोहली और एबी डीविलियर्स की बॉडी लैंग्वेज देखकर साफ पता चल रहा है कि उनके ऊपर काफी दबाव आ गया है।

Advertisement

एक और सटीक स्पिनर की जरूरत

आरसीबी की टीम स्पिन डिपार्टमेंट में केवल युजवेंद्र चहल पर भरोसा कर रही है जिससे गेंदबाजी डिपार्टमेंट कमजोर नजर आने लगा है।  आरसीबी की टीम को चहल के अलावा एक और स्पिनर की जरूरत है जो मैच के दौरान चहल का भरपूर साथ दे सके। मोईन अली छोटे फॉर्मेट में लाभदायक स्पिनर नहीं हैं ऐसे में आने वाले मैचों में आरसीबी की टीम को वॉशिंग्टन सुदंर के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।

Advertisement

शिमरोन हेटमेयर का खराब प्रदर्शन

आश्चर्यजनक रूप से शिमरोन हेटमेयर अबतक आरसीबी के लिए उस उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाए हैं जिसके लिए आरसीबी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें 4.20 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था। आरसीबी की टीम का बुरा दौर शिमरोन हेटमेयर के खराब फॉर्म में रहना भी है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार