14 मई, इंदौर (CRICKETNMORE)> आईपीएल 2018 के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना आरसीबी की टीम से होने वाला है। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।
Advertisement
ऐसे में आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक खास बयान दे दिया है। कोहली ने कहा कि आने वाले मैचों में वो यदि टॉस जीतते हैं तो पहले फील्डिंग करने का फैसला करेगें।
Advertisement
कोहली का मानना है कि टूर्नामेंट में इस स्टेज पर रन चेस करना सही फैसला होगा। आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में आरसीबी की टीम को जीत हासिल हुई थी।
उस मैच में एबी डीविलियर्स ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और शानदार 57 रन की पारी खेली थी। यह मैच आरसीबी की टीम 4 विकेट से जीतने में सफल रही थी।