Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक RCB ने तो एक DC ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित हुआ था जहां बेंगलुरु की टीम ने 18.3 ओवर में 163 रन चेज करके 6 विकेट से जीत प्राप्त की थी।

RCB vs DC, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 18 अप्रैल 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज़ 15.1 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दी थी। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।

RCB vs DC Head To Head Record

कुल - 33
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 20
दिल्ली कैपिटल्स - 12
बेनतीजा - 01

RCB vs DC, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो पथुम निसांका, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

RCB vs DC Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम।

Delhi Capitals Probable Playing XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा।

RCB vs DC Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RCB vs DC Match Prediction, RCB vs DC Pitch Report, Today's Match RCB vs DC, IPL 2026, RCB vs DC Prediction, RCB vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार