IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 38 रनों से मुकाबला जीतने में कामयाबी पाई है। इस मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ था जब चहल और सिराज ने केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन का आसान  सा कैच टपका दिया था।

Advertisement

पारी के 14वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर मोर्गन ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेला। गेंद काफी देर हवा में थी और आरसीबी के फिल्डर चहल और सिराज दोनों ही गेंद को पकड़ने के लिए भागे। दोनों ही खिलाड़ियों के पास कैच पकड़ने का मौका था लेकिन दोनों में से किसी भी खिलाड़ी ने कैच नहीं पकड़ा और आसान सा कैच ड्रॉप हो गया।

Advertisement

इस दौरान मोहम्मद सिराज और चहल दोनों ही खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने वाला था। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो दोनों एक दूसरे से कह रहे हों पहले आप पकड़ो लेकिन कैच पकड़ते वक्त इन दोनों ही खिलाड़ियों में से किसी ने भी यह कॉल नहीं की कि वह कैच पकड़ने जा रहा है।

बता दें चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी के लिए डीविलियर्स  और ग्लने मैक्सवेल ने शानदार 50 की थी। डीविलियर्स ने 34 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार