RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले को आरसीबी ने 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) ने सुर्खियां बटोरीं। बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहने वाले शेल्डन जैक्सन ने अपनी विकेटकीपिंग से एक बार फिर सबको प्रभावित किया। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम साउथी द्वारा फेंके जा रहे ओवर में शेल्डन जैक्सन ने अद्भुत कैच पकड़ा।

Advertisement

शेल्डन जैक्सन के इस कैच को देखकर एडम गिलक्रिस्ट की यादें ताजा हो जाती हैं। हिंदी में कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना को शेल्डन जैक्सन के इस कैच के बाद कहते भी सुना गया कि इस कैच को देखकर उन्हें एडम गिलक्रिस्ट की याद आ गई।

Advertisement

शेल्डन जैक्सन द्वारा पकड़ा जाने वाला ये कैच वाकई जानदार था। शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद जैक्सन के उल्टी दिशा में जा रही थी। ऐसे में कैच पकड़ने के लिए शेल्डन जैक्सन के पास बहुत कम समय था। शेल्डन जैक्सन ने यहां कोई गलती नहीं कि और एक हाथ से कैच लपक लिया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। केकेआर टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और उनकी पूरी टीम महज 128 रनों पर ऑलआउट हो गई। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए वहीं आरसीबी के लिए वनिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार