Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 32वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच RCB के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 6 मुकाबलों में से 4 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी 6 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें 3 मैचों में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में आप आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर दांव खेल सकते हैं। फाफ ने अब तक 6 इनिंग में कुल 343 रन ठोके हैं। पिछले मैच में फाफ ने 84 रन ठोके थे। उपकप्तान के तौर पर जोस बटलर या विराट कोहली को चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

RCB vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 23 अप्रैल 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

RCB vs RR: Pitch Report

क्रिकेट फैंस को एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली इनिंग का औसत स्कोर 183 रन रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सुपर किंग्स ने 226 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे, जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम सिर्फ 218 रन ही बना सकी थी। मैच सीएसके ने 8 रनों से जीता था।

RCB vs RR Head-to-Head

कुल - 28
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 13
राजस्थान रॉयल्स - 12
बेनतीजा - 03

RCB vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर (उपकप्तान), संजू सैमसन
बल्लेबाज़ - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, वानिन्दु हसरंगा
गेंदबाज़ -युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद सिराज

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाप लोमरोर, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेशाई, हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार