WPL 2023: महिला आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन दिल्ली के ओपनर्स ने उनके इस फैसले को बिल्कुल गलत साबित कर दिया।

Advertisement

दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा और मैग लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवर में 162 रन जोड़ दिए। इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी से हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के चेहरे का रंग भी उड़ा हुआ दिखा। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने आरसीबी के किसी भी गेंदबाज पर कोई रहम नहीं दिखाया और मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए।

Advertisement

इन दोनों की आतिशी बल्लेबाजी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस आरसीबी को एक बार फिर से ट्रोल करने लगे। कुछ फैंस ने लिखा कि आईपीएल हो या महिला आईपीएल, आरसीबी के लिए कुछ भी नहीं बदलने वाला। जबकि एक फैन ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि कुछ भी नहीं बदला यार, सब कुछ वैसे का वैसा ही है। जबकि एक और यूजर ने लिखा कि आईपीएल हो या महिला आईपीएल आरसीबी की बॉलिंग वही है।

आईए देखते हैं कि फैंस किस तरह से आरसीबी को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार