17 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में केन विलियमसन को आउट कर आऱसीबी की टीम को मैच 14 रन से जीता दिया। आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 रन की दरकार थी। स्कोरकार्ड
मोहम्मद सिराज को 1 विकेट और मोईन अली के साथ - साथ चहल भी एक विकेट लेने में सफल रहे। आपको बता दें कि केन विलियमसन ने कमाल की पारी खेली और 81 रन बनाए। लेकिन सिराज ने आखिरी ओवर में कैच आउट कराकर आरसीबी की टीम जीत दिलाने का काम किया। मनीष पांडे 62 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इस पूरे सीजन में मजबूत मानी जा रही हैदराबाद की गेंदबाजी इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स, मोइन अली और कोलिन डी ग्रांडहोम के सामने धरी की धरी रह गई।
डिविलियर्स ने 39 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं अली ने 34 गेंदों में छह चौके और दो चौकों के साथ अपने खाते में 65 रन डाले।