17 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में केन विलियमसन को आउट कर आऱसीबी की टीम को मैच 14 रन से जीता दिया। आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 रन की दरकार थी। स्कोरकार्ड

Advertisement

मोहम्मद सिराज को 1 विकेट और मोईन अली के साथ - साथ चहल भी एक विकेट लेने में सफल रहे। आपको बता दें कि केन विलियमसन ने कमाल की पारी खेली और 81 रन बनाए। लेकिन सिराज ने आखिरी ओवर में कैच आउट कराकर आरसीबी की टीम जीत दिलाने का काम किया। मनीष पांडे 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इस पूरे सीजन में मजबूत मानी जा रही हैदराबाद की गेंदबाजी इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स, मोइन अली और कोलिन डी ग्रांडहोम के सामने धरी की धरी रह गई। 

डिविलियर्स ने 39 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। वहीं अली ने 34 गेंदों में छह चौके और दो चौकों के साथ अपने खाते में 65 रन डाले। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार