आईपीएल-13 में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हरी जर्सी पहन कर उतरी थी। इस मैच में जीत बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचा देती, लेकिन हुआ उलटा। इस सीजन अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही चेन्नई ने बैंगलोर को एकतरफा हार दी। 

Advertisement

शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। यह बैंगलोर की इस सीजन की चौथी हार है। साथ ही यह बैंगलोर की हरी जर्सी में एक और हार है। 2016 से बैंगलोर हरी जर्सी पहनकर जब भी मैदान पर उतरी है उसे हार ही मिली है।

Advertisement

बैंगलोर 2011 सीजन से हर सीजन एक मैच हरी जर्सी में खेलती है जिसके माध्यम से वह इस धरती को साफ सुथरा रखने का संदेश देती है।

हरी जर्सी में बैंगलोर ने कुल 10 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो बार ही उसे जीत मिली है। सात में उसे हार और एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।
बैंगलोर इस सीजन 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे एक जीत की दरकार है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार