नई दिल्ली, 10 मई| हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को एक ट्वीट के माध्यम से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल से पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को चेतावनी दी है।
Advertisement
उनका यह पोस्ट तब आया है जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने फाइनल में जगह बना ली है। वह रविवार को होने वाले फाइनल में अपने चौथे आईपीएल खिताब के लिए लड़ेगी। हार्दिक ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "रॉयल लड़ाई के लिए तैयार हूं।"
मुंबई को इस सीजन में फाइनल में पहुंचाने में हार्दिक का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अभी तक 393 रन बनाए हैं इनमें से कई अंतिम ओवरों में आए हैं। साथ ही उन्होंने अभी तक कुल 14 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
Advertisement