एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार शाम बड़ा झटका लगा, जब खबर आई कि दो खिलाड़ियों समेत टीम के कुल 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह दो खिलाड़ी थे तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़।  

Advertisement

इसके बाद शनिवार सुबह खबर आती है कि टीम के उप-कप्तान सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 से अपना वापस ले लिया और वापर भारत लौट आए। लेकिऩ इसकी असल वजह सामनें नहीं थी। 

Advertisement

रैना का यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए काफी हैरानी भरा था,क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद सब उन्हें इस आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते थे। आईपीएल के लिए उन्होंने करीब 2 महीने पहले से प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी।  

पहले खबर आ रही थी कि पठानकोट में उनके फूफा जी के कत्ल की घटना के चलते उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है। लेकिन अब सामने आ रहा है कि असली वजह टीम में कोरोना के कारण बनी स्थिति और बायो-सिक्योर बबल को लेकर उनकी चिंता थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार  चेन्नई की टीम में 2 खिलाड़ियों समेत कुल 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने से रैना के मन में इतना डर बैठ गया कि उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस लेना सही समझा। इतनी सावधानी के बाद भी खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने से वह चितिंत थे और अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठा। 

रैना ने चेन्नई टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन , कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टींफन फ्लेमिंग से ये कहा था कि उन्हें एक ही होटल में सख्त नियम कानून के साथ रहने और खुद को किसी चीज के लिए आजाद ना पाने पर बहुत परेशानी हो रही थी। साथ ही जिस होटल में चेन्नई की टीम ठहरी है वो भी शहर के थोड़ा बाहर दूसरे हिस्से में है।

Advertisement

धोनी ने भी इसे लेकर रैना को समझया। लेकिन बायो-सिक्योर बबल से तालमेल ना बैठा पाने और परिवार की चिंता के कारण जिस मनोदशा में रैना थे,उसके बाद सीएसके के मैनजमैंट ने उनके नाम वापस लेने के फैसला का समर्थन किया।  

रैना के इस फैसले ने सीएसके के फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि वो चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार ट्रॉफी जितवाने में मदद करेंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार