भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान अब भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने के साथ-साथ 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। इरफान पठान फिलहाल श्रीलंका में चल रहे लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स का हिस्सा है।

Advertisement

पठान ने यह कारनामा जाफना स्टालियंस के खिलाफ हुए मैच के दौरान किया जब उनके बल्ले से 19 गेंदों में 25 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी जमाए।

इरफान पठान से पहले भारत के लिए बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ही सिर्फ यह कारनामा किया है। जडेजा ने एक तरफ जहां इस आकड़े को 227 मैचों में पूरा किया तो वहीं पठान ने यह कारनामा महज 180 मैचों में ही अपने नाम कर लिया है। 

अगर दोनों खिलाड़ियों की टी-20 करियर की बात करे तो पठान ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 180 मैच खेले है जिसमें उनके नाम 2009 रनों के साथ-साथ गेंदबाजी में 173 विकेट भी दर्ज है। 

दूसरी तरफ जडेजा ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 252 मैच खेले है। इस दौरान जडेजा ने बल्लेबाजी में 2586 रन बनाए है तथा गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 164 विकेट अपने नाम किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार