मुंबई, 25 अक्टूबर | साउथ अफ्रीकी टीम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में दिखाया कि एकजुट होकर खेलना क्या होता है और इस दौरान उन्होंने रिकॉर्डो की जैसे झड़ी लगा दी। साउथ अफ्रीका ने न सिर्फ भारत की धरती पर किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि क्रिकेट इतिहास में भारत को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने की चुनौती दी।

फिर परी भारतीय टीम को 36 ओवरों में 224 रनों पर पवेलियन की राह दिखाकर उन्हें इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार झेलने के लिए मजबूर किया। वैसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही।

आइए नजर डालते हैं साउथ अफ्रीकी टीम द्वारा बनाए अन्य रिकॉर्डो पर -:

- साउथ अफ्रीका ने अपने ही पूर्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एकदिवसीय के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (438 रन)खड़ा किया।

- साउथ अफ्रीकी टीम ने एकदिवसीय में छठी बार 400 से अधिक का स्कोर किया, जो किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक है।

- वनडे के इतिहास में दूसरी बार एक ही पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया और दूसरी बार भी यह कारनामा दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ही किया।

- भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में 106 रन लुटाए, जो वनडे के इतिहास में दूसरी सबसे महंगी गेंदबाजी रही। इससे पहले मिक लेविस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 रन लुटा चुके हैं।

- साउथ अफ्रीकी टीम ने कुल मिलाकर 20 छक्के लगाए जो एकदिवसीय के इतिहास में दूसरा सर्वाधिक है। इससे पहले न्यूजीलैंड टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वर्ष जनवरी में 22 छक्के लगा चुकी है।

- साउथ अफ्रीकी टीम ने आखिरी के 12 ओवरों में 169 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और आठ चौके शामिल हैं।

- दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने 23 रनों की छोटी सी पारी ही खेली, लेकिन उन्होंने इस दौरान सबसे तेजी से 6,000 रन पूरा करने का कीर्तिमान स्थापित किया। अमला ने 123वीं वारी में यह कीर्तिमान बनाना, जो इससे पहले विराट कोहली (136 पारी) के नाम था।

- क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ अपनी नौवीं पारी में पांचवां शतक पूरा किया जो किसी भी टीम के खिलाफ पांच शतक पूरा करने की सबसे तेज गति है।

मैच का परिणाम भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए सबसे खराब रहा। धौनी की कप्तानी में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले भारत को सौराभ गांगुली के नेतृत्व में श्रीलंका के हाथों सन 2000 में 245 रनों की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी थी।

 (आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार