आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 171 रनों का स्कोर बनाया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के सामने जीत के लिए 172 रनों का टारगेट रखा। आरसीबी के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मैच के शुरुआती पलों में ही आरसीबी फैंस को एक झटका भी लग गया।

Advertisement

अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे रीस टॉप्ली ने शुरुआत तो शानदार की लेकिन उनके दो ओवरों के बाद कुछ ऐसा हुआ कि वो दोबारा मैदान पर ही नहीं दिखे। दरअसल, आरसीबी के लिए कुछ रन बचाने की कोशिश में रीस टॉप्ली अपना कंधा चोटिल करवा बैठे। ये घटना मैच के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। गेंदबाज कर्ण शर्मा ने तिलक वर्मा को गेंद डाली और उन्होंने फाइन लेग की ओर शॉट केल दिया।

Advertisement

टॉप्ली ने गेंद को रोकने के लिए तेजी दिखाई लेकिन इस दौरान वो अपने दाएं कंधे को चोटिल करवा बैठे। चोटिल होने के बाद वो तुरंत दर्द से कराह उठे और फिर आरसीबी के फिजियो को जल्दी से मैदान के अंदर आना पड़ा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और उसके बाद वो मैदान में वापसी नहीं कर पाए। फिलहाल फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि टॉप्ली की चोट ज्यादा गंभीर ना हो और वो अगले मैच में वापसी कर लें लेकिन फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस मैच की बात करें तो चोटिल होने से पहले टॉप्ली ने 2 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया था। टॉप्ली के अलावा मोहम्मद सिराज ने भी पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस की टीम को शुरू में ही बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, मुंबई के लिए बाद में तिलक वर्मा ने अर्द्धशतकीय पारी खेली और उन्हें 171 के पास पहुंचाया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार