Reece Topley All Time T20 XI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टी20 इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने भारत के एक या दो नहीं, बल्कि तीन खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

रीस टॉप्ली ने अपनी टीम के ओपनर के तौर पर 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल (463 टी20 मैचों में 14,562 रन) और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर  (526 टी20 मैचों में 14,890 रन), जो कि मौजूदा समय में टी20 में पूरी दुनिया में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं, को चुना है। इसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 के लिए उनकी पसंद भारतीय टीम के दो बल्लेबाज़ विराट कोहली  (430 टी20 मैचों में 14,218 रन) और सूर्यकुमार यादव (373 टी20 मैचों में 9,729 रन) हैं।

इसके बाद टॉप्ली ने अपनी पसंदीदा टी20 टीम के मिडिल ऑर्डर में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स (340 टी20 मैचों में 9,424 रन), कीरोन पोलार्ड (754 टी20 मैचों में 14,999 रन और 341 विकेट) और शाहिद अफरीदी (329 टी20 मैचों में 4,399 रन और 347 विकेट) का चुनाव किया।

गौरतलब है कि एबी डी विलियर्स ग्राउंड के हर एक कोने में चौका-छक्का मारने की काबिलियत रखते हैं, वहीं कीरोन पोलार्ड टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज़ (सर्वाधिक रन) हैं। वो टॉप्ली की टीम के कैप्टन भी हैं। बात करें शाहिद अफरीदी की तो वो पाकिस्तानी दिग्गज हैं और विस्फोटक बैटिंग के अलावा शानदार स्पिन गेंदबाज़ भी करते हैं।

रीस टॉप्ली ने आखिरी में अपनी टी20 टीम पूरी करते हुए चार गेंदबाज़ों का चुनाव किया। इनमें टॉप्ली ने श्रीलंकाई लीजेंड लसिथ मलिंगा (295 टी20 मैचों में 390 विकेट), ऑस्ट्रेलिया के रफ्तार के सौदागर ब्रेट ली (120 टी20 मैचों में 109 विकेट), भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह (283 टी20 मैचों में 349 विकेट) और श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज़ी दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (164 टी20  मैचों में 179 विकेट) को चुना।

Also Read: LIVE Cricket Score

रीस टॉप्ली की ऑल-टाइम टी20 इलेवन: क्रिस गेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाहिद अफरीदी, लसिथ मलिंगा, ब्रेट ली, जसप्रीत बुमराह, मुथैया मुरलीधरन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार