BCCI Rejects India Withdrawal From Asia Cup 2025: एशिया कप(Asia Cup) 2025 में भारत की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया(Devajit Saikia) ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अब तक न तो एशिया कप पर कोई चर्चा की है और न ही ACC को इस बारे में कुछ लिखा है। फिलहाल BCCI का पूरा ध्यान IPL और इंग्लैंड दौरे पर है।

Advertisement

एशिया कप 2025 को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भारत इस टूर्नामेंट से हट सकता है। वजह बताई जा रही थी भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव और ACC प्रमुख के तौर पर पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी की मौजूदगी।

Advertisement

लेकिन इन खबरों को अब खुद BCCI ने खारिज कर दिया है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ANI से बातचीत में साफ कहा कि "हमने अभी तक ACC के किसी भी टूर्नामेंट को लेकर कोई चर्चा नहीं की है, न ही कोई आधिकारिक पत्र लिखा गया है।"

उन्होंने आगे कहा कि “सुबह से ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत एशिया कप और विमेंस इमर्जिंग एशिया कप में नहीं खेलेगा, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभी हमारा पूरा ध्यान IPL और इंग्लैंड सीरीज़ (महिला और पुरुष दोनों) पर है।”

हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस ने इससे पहले सूत्रों के हवाले से लिखा था कि BCCI ने एशिया कप से हटने का मन बना लिया है क्योंकि टूर्नामेंट एक ऐसे संगठन के तहत हो रहा है जिसके मुखिया एक पाकिस्तानी मंत्री हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि इस बारे में ACC को मौखिक सूचना दी गई है।

गौरतलब है कि भारत इस साल सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप का मेज़बान भी है और पिछली बार की चैंपियन टीम भी। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, और पहले से ही कहा जा रहा था कि पाकिस्तान के मैच भारत से बाहर खेले जाएंगे।

Advertisement

फिलहाल BCCI ने साफ कर दिया है कि कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जब भी ACC टूर्नामेंट को लेकर कोई चर्चा या निर्णय होगा, उसे आधिकारिक रूप से साझा किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार