कोलकाता,2 अगस्त | भारतीय टीम का कोच चुनने के लिए बनाई गई नवगठित क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अध्यक्ष कपिल देव ने शुक्रवार को कहा है कि वह मौजूदा कप्तान विराट कोहली के उस बयान का सम्मान करते हैं, जिसमें उन्होंने मौजूदा कोच रवि शास्त्री को पद पर बनाए रखने की वकालत की थी। कोहली ने विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कहा था कि अगर शास्त्री अपने पद पर बने रहते हैं तो टीम इससे खुश होगी। 

Advertisement

यहां ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर कपिल ने कहा, "यह उनका विचार है। हमें हर किसी का सम्मान करना चाहिए।"

Advertisement

कपिल के साथ सीएसी में पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांथा रंगास्वामी हैं, जो पुरुष टीम के नए मुख्य कोच का चुनाव करेंगी। 

टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा था कि कोहली टीम के कप्तान हैं और उन्हें अपनी बात रखने का हक है। 

कपिल से जब कोहली और टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आपको अपना काम करना होता है। थोड़ा बहुत तो आप (मीडिया) भी मदद करते हैं न अफवाहें उड़ाने में।"

कपिल ने कहा कि मैदान पर हर खिलाड़ी का एक ही लक्ष्य होता है और वो होता है किसी भी तरह मैच जीतना। 

Advertisement

विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "जब आप खेलते हो तो कोई अफवाहें नहीं होती हैं। जब आप मैदान पर होते हैं तो मैं इसके बारे में बात कर सकता हूं। मैं अपने बारे में कह सकता हूं, जब आप बल्लेबाजी करते हो तो कोई लड़ाई नहीं होती है। मैदान के बाहर, आपकी सोच अलग हो सकती है। लेकिन जब आप खेलते हो तो सिर्फ एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि आप कैसे मैच जीत सकते हो। यह अहम होता है। विचारों में मतभेद का मतलब यह नहीं है कि आप किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हो।"

कपिल से पूछा गया कि क्या उन पर कोच चुनने का दबाव था, "यह मुश्किल नहीं है। आप अपनी सर्वश्रेष्ठ काबिलियत से अपना काम करते हो। जब आप अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाते हो तो यह मुश्किल हो जाता है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार