महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते हैं, लेकिन पिछले आईपीएल सीजन धोनी अपने घुटने की इंजरी के कारण मैदान पर काफी संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या धोनी आगामी आईपीएल सीजन खेलेंगे या इस बार सुपर किंग्स की टीम बिना कप्तान धोनी के ही मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि खुद थाला धोनी ने अपनी इंजरी और आगामी आईपीएल खेलने पर हिंट दिया है। धोनी ने एक इवेंट में अपनी चोट पर जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने घुटने की सर्जरी करवा चुके हैं और डॉक्टर ने उनसे यह तक कहा है कि वह नवंबर तक और भी ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे।

Advertisement

थाला फैंस के लिए खास बात यह है कि जब इस कार्यक्रम में धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा सवाल किया गया तब उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले शख्स का सवाल पूरा होने से पहले ही उन्हें रोकते हुए यह कहा कि वह अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं। धोनी ने कहीं ना कहीं फैंस को यह हिंट दे दिया है कि वह आगामी आईपीएल में भी एक बार फिर येलो आर्मी यानी चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करते नजर आएंगे।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि आगामी आईपीएल और भी बड़ा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों का पर्स और भी बड़ा कर दिया गया है। अब टीमों के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा। वहीं खिलाड़ियों को खरीदने के लिए इवेंट दुंबई में करवाया जाएगा। आईपीएल ऑक्शन 19 दिसंबर से किया जा सकता है। वहीं पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, क्रिस वोक्स, एलेक्स हेल्स, गेराल्ड कोएत्जी और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दिलचस्पी दिखा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार