Bhanuka Rajapaksa: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था। अब इसी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने संन्यास लेने के महज 8 दिनों के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से वापसी का मन बना लिया है ओर उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को दिया हुआ अपना त्याग पत्र वापस ले लिया है।

Advertisement

दरअसल, श्रीलंका के स्पोर्ट्स मिनिस्टर नमल राजपक्षा ने रविवार को खुद इस श्रीलंकाई बल्लेबाज से रिटायरमेंट पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने टीम में वापसी को मन बनाया है। बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 5 वनडे औऱ 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 409 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

भानुका राजपक्षा ने 5 जनवरी को पारिवारिक दायित्वों को हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा था कि 'मैंने एक खिलाड़ी, पति के रूप में अपनी स्थिति पर बहुत ध्यानपूर्वक विचार किया और एक पिता के तौर पर जिम्मेदारियों और पारिवारिक दायित्वों को देखते हुए मैं यह निर्णय ले रहा हूं।'

भानुका के रिटायरमेंट के फैसले के बाद श्रीलंकाई टीम के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने खुद ट्वीट करते हुए भानुका को रिटायरमेंट के बारे में एक बार फिर विचार करने की सलाह दी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार