T20 World Cup 2026 Super 8, India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मध्य के ओवरों में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की खबर ली, वहीं अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आठवां मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत करते हुए पावरप्ले में 80 रन जोड़े। सबसे पहले संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन की छोटी, लेकिन तेज पारी खेली। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाते हुए 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। सूर्यकुमार यादव ने भी बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों में 33 रन जोड़े।
अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने जिम्मा संभालते हुए 5वें विकेट के लिए 31 गेंदों में नाबाद 84 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोके और भारत को 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुचाया।
जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा और कप्तान सिकंदर रजा ही 1-1 सफलता हासिल कर पाए।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।