Women's T20 World Cup 2026, Warm-Up Match, India Women vs England Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 5 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम  ऋचा घोष की जुझारू पारी के बावजूद 166 रन तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुधवार (10 जून) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डानी व्याट सिर्फ 3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। हालांकि इसके बाद एमी जोन्स और कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की।

एमी जोन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने भी 45 गेंदों में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं आखिरी ओवरों में डानी गिब्सन ने विस्फोटक अंदाज दिखाया और सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 30 रन ठोककर टीम का स्कोर 171 रन तक पहुंचा दिया। 

भारत की ओर से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट झटके। वहीं रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव और शेफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि शेफाली वर्मा 13 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। 

Advertisement

मध्यक्रम में यास्तिका भाटिया (15 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। हालांकि एक छोर पर ऋचा घोष ने संघर्ष जारी रखा और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने 36 गेंदों में 68 रन की जुझारू पारी खेली और जीत की उम्मीदें जिंदा रखीं। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। हालांकि इसी दौरान ऋचा घोष का विकेट गिर गया और भारतीय टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इसके बाद पूरी टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 5 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में लिन्सी स्मिथ ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि चार्ली डीन, टिली कोर्टीन-कोलमन और डानी गिब्सन ने 2-2 विकेट झटके। इज़ी वोंग को भी 1 सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार