न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली ने कहा है कि अपने अनऑर्थोडॉक्स एक्शन के कारण भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की संभावना ज्यादा रहती है। हेडली ने हालांकि साथ ही बुमराह की तकनीक की तारीफ भी की।

Advertisement

हेडली ने आईसीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "बुमराह का गेंदबाजी अनऑर्थोडॉक्स है क्योंकि उनका रनअप भी नहीं है। उनका तकनीक काफी शानदार है और उन्होंने इसे प्रभावी तरीके से साबित भी किया है। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो गेंद को रिलीज करते समय अपनी शक्ति और गति का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।"

Advertisement

खुद एक तेज गेंदबाज रह चुके हेडली ने कहा कि बुमराह कितने लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान पर टिक पाएंगे, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "बुमराह क्रिकेट में कितने लंबे समय तक टिक पाएंगे, यह कहना मुश्किल है। वह अपने एक्शन के कारण अधिक चोटिल हो सकते हैं।"

पूर्व आलराउंडर ने कहा कि बुमराह की चोट उनके करियर के लिए खतरा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, "उनकी कुछ चोटें काफी गंभीर साबित हो सकती है क्योंकि वह अपने शरीर पर काफी तनाव और दबाव डालते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि चोट के चलते उनका करियर खत्म नहीं होगा क्योंकि उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना काफी अच्छा लगता है। वह बल्लेबाजों को अपनी गति, उछाल, हवा और पिच से गेंद को मूव कराकर बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ा करते हैं।"

69 साल के हेडली ने आगे कहा, "ऐसे तकनीक वाले गेंदबाजों को कोचिंग देना मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि कोई भी कोच ऐसा करने से बचेगा क्योंकि इससे गेंदबाज अधिक चोटिल हो सकते हैं। हालांकि मुझे लगता है कि कुछ युवा उनकी नकल करने की कोशिश कर सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार