भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है। लखनऊ में 8 जून, 2025 के दिन सगाई के बाद दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें दोनों को इमोशनल होते तो देखा ही गया लेकिन साथ ही दोनों को डांस करते हुए भी देखा गया। इस समय सोशल  मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्रिया सरोज डांस के मामले में रिंकू पर भारी पड़ती हुई दिखीं।

Advertisement

इस सगाई समारोह में रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने जोड़े को उनके विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

सगाई के बाद वायरल हुए वीडियो में प्रिया को मशहूर बॉलीवुड गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर डांस करते देखा जा सकता है। प्रिया के साथ खड़े रिंकू इस दौरान डांस करने से कतराते दिखे लेकिन शुरुआती झिझक के बावजूद रिंकू ने भी अपनी होने वाली जीवनसाथी के साथ डांस किया। उनके डांस का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस खास मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे हुए थे और उन्होंने दोनों को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की वजह से कई क्रिकेटर इस सगाई समारोह का हिस्सा नहीं बन सके। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है।

अगर रिंकू की होने वाली जीवन संगिनी के बारे में बात करें तो प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं, उन्होंने 2024 के आम चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मछलीशहर सीट जीती है। वाराणसी के करखियांव गांव की मूल निवासी प्रिया सरोज कई वर्षों से सपा से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने पिता के अभियान के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सांसद के पास दिल्ली विश्वविद्यालय से कला की डिग्री और नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

जबकि 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में रातों-रात सनसनी बन गए, जब उन्होंने एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाई। उन्होंने उसी साल भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। उन्होंने भारत के लिए दो वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और 33 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में, उन्होंने 50 मैचों में 3,336 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार