केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का 36वां मुकाबला आज ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली पर निगाहें होंगी लेकिन इस मैच से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली के साथ केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह भी नजर आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, जब ये दोनों टीमें पिछले मैच में भिड़ी थीं तो उस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने केकेआर के रिंकू सिंह को अपना एक बल्ला तोहफे में दिया था। हालांकि, अब वायरल हो रहे वीडियो में रिंकू विराट को ये बता रहे हैं कि उन्होंने वो बल्ला तोड़ दिया और वो विराट से दूसरा बैट मांग रहे हैं। ये वीडियो चाहे स्क्रिप्टेड हो या नहीं, लेकिन फैंस को ये वीडियो देखकर काफी मज़ा आया।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंकू कोहली के दो अन्य बल्लों को भी चैक कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली भी मज़े-मज़े में रिंकू पर नाराजगी जताते हुए दिखे। कोहली ने केकेआर के बल्लेबाज से ये भी कहा कि अगर उन्होंने रिंकू को 2 मैचों में 2 बल्ले दे दिए, तो टूर्नामेंट में आगे आने वाले मैचों में उन्हें परेशानी होगी। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

आरसीबी की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है और अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें केकेआर को इस मुकाबले में हराना ही होगा। इससे पहले आरसीबी को अपने ही घरेलू मैदान पर कोलकाता के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार छठी जीत दर्ज करके आरसीबी की मांद पर अपना दबदबा बढ़ाया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में वापसी कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार