IRE vs IND: भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर शुक्रवार को खेला जाएगा। आयरलैंड टूर पर जहां जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गन गेंदबाजों की टीम में वापसी होगी। वहीं तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया वह भी नजर आएंगे।

Advertisement

ऐसे में अब भारतीय फैंस यह जानना चाहते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से 11 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे। आयरलैंड और भारत के बीच पहले टी20 मुकाबले में इंडियन स्क्वाड में ऋतुराज गायकवाड और यशस्वी जायसवाल सलामी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि आयरलैंड टूर पर इंडियन टीम के कई नामी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के अलावा शुभमन गिल और हार्दिक भी आयरलैंड टूर का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में एक बिल्कुल नई नवेली टीम आपको ब्लू जर्सी में उतरती नजर आ सकती है।

सलामी बल्लेबाजों के तौर पर गायकवाड और जायसवाल नजर आएंगे, वहीं नंबर तीन पर शिवम दुबे और नंबर चार पर वेस्टइंडीज में हाल ही में धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा देखने को मिल सकते हैं। इंडियन इलेवन में संजू सैमसन को विकेटकीपर और नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने की भूमिका मिल सकती है। वहीं आईपीएल 2023 में आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह डेब्यू करते हुए नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

इन सब के अलावा नंबर सात पर वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं रवि बिश्नोई स्पिनर और अर्शदीप, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी पेस अटैक की जिम्मेदारियां संभाल सकती है।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

Also Read: Cricket History

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार