India vs Sri Lanka T20I: भारत औऱ श्रीलंका के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (27 जुलाई) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के खेल की शुरूआत रात 7 बजे से होगी। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

रिंकू अगर इस मैच में 3 छक्के जड़ लेते हैं तो भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दिनेश कार्तिक को पछाड़कर 14वें स्थान पर आ जाएंगे।

Advertisement

पिछले साल डेब्यू करने वाले रिंकू ने 20 मैच की 15 पारियों में 83.20 की औसत से 416 रन बनाए हैं और अभी तक 26 छक्के जड़ चुके हैं।  वहीं संन्यास ले चुके कार्तिक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 59 मैच की 47 पारियों में 686 रन बनाए थे, और कुल 28 छक्के जड़े थे।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में रिंकू के बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए थे। 4 पारियों में रिंकू ने कुल 60 रन बनाए थे। इससे पहले वेस्टइंडीज औऱ अमेरिका की मेजबानी में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर रिजर्व खिलाड़ी वह भारतीय टीम के साथ गए थे। 

टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Advertisement

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार