16 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 15 मई को सुरेश रैना ने अपनी क्यूट बेटी ग्रेसिया का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में धोनी और ड्वेन ब्रावो भी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement
सेलिब्रेशन में ऋषभ पंत भी पहुंचे थे। ऋषभ पंत ने धोनी और रैना के साथ एक फोटो भी ट्विट पर पोस्ट करी है। इस फोटो को काफी लाइक भी मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि ऋषभ पंत को आने वाले समय में दूसरा धोनी भी कहा जा रहा है। आईपीएल 2018 में ऋषभ पंत ने कुल 582 रन बना लिए हैं। इस समय ऋषभ पंत आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।